यह वर्ष चीन-रूस संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं, और 2024 में चीन-रूस संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन ने 16-19 मई 2024 में चीन का दौरा किया। राष्ट्रपति के रूप में अपने पांचवें कार्यकाल की शुरुआत के बाद से यह चीन की उनकी पहली यात्रा थी, तथा तीसरी बार पुनः निर्वाचित होने के बाद किसी दूसरे देश की पहली यात्रा भी थी। तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग भी मार्च 2023 में मास्को आए थे। चीन-रूस संबंधों में हाल ही में कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जो उनके संबंधों के और मजबूत होने की ओर इशारा करते हैं, खासकर रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर, जिस पर यह शोध-पत्र प्रकाश डालता है।
रूस-चीन संबंधों में हालिया रुझानों का विश्लेषण
2022 में, बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के दौरान, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने "नो लिमिट्स पार्टनरशिप" पर हस्ताक्षर किए। संयुक्त बयान में, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि उनके बीच के द्विपक्षीय संबंधों की कोई सीमा नहीं है और उनके बीच सहयोग का कोई क्षेत्र निषिद्ध नहीं हैं। नो-लिमिट्स पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर करने के तुरंत बाद, रूस ने यूक्रेन पर सैन्य आक्रमण कर दिया। पिछले दो वर्षों में, चीन ने रूस-यूक्रेन युद्ध की निंदा करने से इनकार कर दिया है और रूस को मशीन टूल्स से लेकर इंजन व ड्रोन तक हासिल करने में मदद की है, जो युद्ध के लिए महत्वपूर्ण हैं।[i] यह ध्यान देना जरुरी है कि चीन और रूस अपने रिश्ते को गठबंधन नहीं कहते हैं और नाटो के अनुच्छेद 5 के अंतर्गत शामिल सुरक्षा गारंटी की तरह एक-दूसरे को सुरक्षा गारंटी नहीं देते हैं।[ii]
विशेष रूप से, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंधों की वजह से ही मास्को और बीजिंग के बीच संबंध अच्छे रहे हैं। यात्रा के दौरान, पुतिन ने 75 साल पुराने एक गीत "रूसी एंड चीनी ऑर ब्रदर्स फॉरेवर" को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि हम सामंजस्यपूर्ण रूसी-चीनी साझेदारी की भ्रातृत्व भावना को मजबूत करना जारी रखेंगे।"[iii]
दोनों नेताओं के बीच लगातार हो रही बैठकों पर, इस विषय के एक विशेषज्ञ ने कहा कि बैठकों का बार-बार होना दर्शाता है कि पश्चिम के दबाव में, रूस का “टर्न टू द ईस्ट” का दृढ़ संकल्प और भी दृढ़ होता जा रहा है। चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी में रूसी, पूर्वी यूरोपीय और मध्य एशियाई अध्ययन संस्थान के एसोसिएट रिसर्च फेलो यांग जिन ने कहा कि नेताओं के बीच घनिष्ठ जुड़ाव “क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने और क्षेत्रीय विकास को आगे बढ़ाने की दिशा तय करने में काफी महत्वपूर्ण है।” [iv]
राष्ट्रपति पुतिन की 2024 की यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण थी। यह दोनों नेताओं की 43वीं मुलाकात है। बीजिंग में उनका शानदार स्वागत किया गया। अपने मजबूत संबंधों को उजागर करते हुए, शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति पुतिन को अपने आधिकारिक निवास, झोंगनानहाई में आमंत्रित किया। अब तक, केवल कुछ नेताओं का ही इस तरह स्वागत किया गया है, जैसे कि 2014 में बराक ओबामा को। राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस-चीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ और रूस व चीन की संस्कृति के वर्षों की शुरुआत को समर्पित भव्य संगीत कार्यक्रम में भाषण दिया।[v] राष्ट्रपति पुतिन आठवें रूसी चीनी एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लेने हेतु हार्बिन भी गए और हार्बिन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रों से मिले। यह घोषणा की गई कि रूसी सॉवेर्रियन वेल्थ फंड हार्बिन में एक कार्यालय खोलेगा।
यात्रा के बाद "नए युग के लिए समन्वय की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना" नामक एक संयुक्त बयान जारी किया गया था। यह ध्यान देने योग्य बात है कि संयुक्त वक्तव्य चीन और रूस के बीच 2022 में हस्ताक्षरित “नो-लिमिट्स” वाले संबंधों को आगे बढ़ाता है।[vi]
यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर प्रकाश डाला कि द्विपक्षीय संबंध "अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के एक नए रूप, साथ ही दो प्रमुख देशों के बीच अच्छे पड़ोसी संबंधों का एक प्रमुख उदाहरण हैं।" उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की सफलता का मुख्य कारण पाँच सिद्धांतों को बताया: आपसी सम्मान, परस्पर लाभ के लिए सहयोग, स्थायी मित्रता, रणनीतिक समन्वय, निष्पक्षता और न्याय। ये सिद्धांत वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और द्विपक्षीय संबंधों को समझने का उदाहरण हैं।[vii]
राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा का समय इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि यह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के चीन दौरे के कुछ ही सप्ताह बाद हुई, जहाँ उन्होंने रूस की सेना के लिए चीन के समर्थन के बारे में चिंता जताई थी। अमेरिका की चिंताओं को संबोधित नहीं किया गया। दिए गए आतिथ्य और दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा हस्ताक्षरित संयुक्त बयान से संकेत मिलता है कि रूस के पास अभी भी एक शक्तिशाली सहयोगी है। दोनों पक्षों की ओर से उच्च-स्तरीय यात्राओं का जारी रहना यह दर्शाता है कि रूस अलग-थलग नहीं है। यह यात्रा प्रतीकात्मकता और संदेश पर आधारित थी।[viii]
रूस-यूक्रेन युद्ध पर चीन का रुख
24 फरवरी 2024 को चीन ने "यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन की स्थिति" प्रकाशित की। यह दस्तावेज़ यूक्रेन मुद्दे पर चीनी सरकार के रुख को दर्शाता है।[ix] सिन्हुआ को दिए गए एक साक्षात्कार में, व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की "वास्तविक इच्छा" के रूप में चीन की योजना को मंजूरी दी है।[x] हालाँकि, अपनी हालिया यूरोपीय यात्रा पर, शी जिनपिंग ने कहा कि चीन "न तो संकट के लिए उत्तदायी है और न ही इसका पक्ष या भागीदार है।"[xi]
चीन ने ली हुई को यूक्रेन में चीनी सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। शटल डिप्लोमेसी के अंतर्गत, 3-9 मई 2024 तक, उन्होंने तुर्की, मिस्र, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया। उन्होंने यूक्रेन पर इन देशों के राजनयिकों और उच्च पदस्थ अधिकारियों से बातचीत की। शटल डिप्लोमेसी की यह उनकी तीसरी यात्रा थी।[xii] शटल डिप्लोमेसी का पहला दौर मई 2023 में था, जब ली हुई ने यूक्रेन, पोलैंड, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ मुख्यालय और रूस का दौरा किया था। दूसरा रूस, यूक्रेन और अन्य यूरोपीय देशों के बीच था।[xiii]
चीन ने स्विटजरलैंड में आयोजित शांति योजना शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा नहीं लिया, जिसमें रूस को आमंत्रित नहीं किया गया था।[xiv] 31 मई 2024 को, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने चीन की स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी और कहा कि "स्विटजरलैंड में पहले यूक्रेनी 'शांति शिखर सम्मेलन' की व्यवस्था चीन की जरूरतों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सामान्य अपेक्षाओं से काफी अलग है, और ऐसे में चीन के लिए बैठक में हिस्सा लेना मुश्किल है।" उन्होंने कहा कि चीन ऐसा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चाहता है जिसमें तीन तत्व शामिल हों: रूस और यूक्रेन दोनों द्वारा मान्यता, सभी पक्षों की समान भागीदारी और सभी शांति योजनाओं पर निष्पक्ष चर्चा।[xv]
चीन-रूस सैन्य सहायता: अमेरिका के अनुसार, चीन रूस के सैन्य प्रयासों का समर्थन कर रहा है।[xvi] बीबीसी न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "रूस द्वारा आयात की जाने वाली लगभग 70 प्रतिशत मशीनें और 90 प्रतिशत माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स चीन से आते हैं।" कथित तौर पर, चीन हर महीने रूस को 300 मिलियन डॉलर से अधिक के दोहरे उपयोग वाले सामान निर्यात करता है और रूस के रक्षा उद्योग हेतु ऐसे सामानों का एक माध्यम बन गया है।[xvii] कुल मिलाकर, चीन कमर्शियल वस्तुओं और दोहरे उपयोग वाले घटकों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है।[xviii] इसके विपरीत, चीन ने इससे इनकार किया है और तर्क दिया है कि वह किसी भी पक्ष को हथियार नहीं देता है या दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं को नियंत्रित नहीं करता है। चीन का दावा है कि उसे रूस सहित सभी देशों के साथ सामान्य आर्थिक एवं व्यापारिक आदान-प्रदान करने का अधिकार है।[xix]
इसके अलावा, रूस और चीन ने घोषणा की है कि वे अपने पहले से ही घनिष्ठ सैन्य संबंधों को और मजबुत करेंगे। हाल ही में हुई यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने घोषणा की कि वे सैन्य अभ्यास करेंगे। मार्च 2024 में, चीनी, ईरानी और रूसी नौसेनाओं ने ओमान की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास किया।[xx] चीन और रूस ने दक्षिण चीन सागर में एक संयुक्त अभ्यास (संयुक्त सागर-2024 सैन्य अभ्यास) और उत्तरी और पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक संयुक्त समुद्री गश्त भी की।[xxi]
बहुपक्षीय स्तर पर चीन-रूस सौहार्द: वैश्विक स्तर पर, चीन और रूस बहुपक्षीय संस्थाओं में एकजूट रहे हैं। वे अमेरिका को अपने एजेंडे में सफल होने से रोकने के लिए एक-दूसरे के साथ समन्वय कर रहे हैं। चीन और रूस ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के संस्थापक सदस्य हैं। हालाँकि, ब्रिक्स और एससीओ आम सहमति से काम करते हैं।[xxii] 3 जुलाई को, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति पुतिन ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों पक्षों को चीन-रूस संबंधों के "विशिष्ट मूल्य को संरक्षित" करना जारी रखना चाहिए। राष्ट्रपति पुतिन ने जोर देकर कहा कि एससीओ "एक निष्पक्ष बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के प्रमुख स्तंभों में से एक बनकर अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है" और इस बात पर जोर दिया कि वे किसी को निशाना बनाने के उद्देश्य से कोई ब्लॉक या गठबंधन नहीं बना रहे हैं।[xxiii] संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरह, दोनों संगठन क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर रूस-चीन समन्वय के गवाह हैं।
चीन-रूस आर्थिक संबंधों का सुदृढ़ीकरण: चीन-रूस संबंध शीत युद्ध की प्रतिद्वंद्विता से निकलकर आर्थिक संबंधों पर आधारित रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं। चीन अब रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और सबसे बड़ा एशियाई निवेशक है।[xxiv] दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। 2023 में, द्विपक्षीय व्यापार 240 बिलियन डॉलर था।[xxv] चीन के साथ रूस का व्यापार युद्ध से तबाह रूसी अर्थव्यवस्था के लिए लाइफ-लाइन बन गया है।
https://www.bbc.com/news/world-asia-china-69013520
अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ली ने स्पष्ट किया कि चीन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन को समन्वित करने, क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण और विकास को बढ़ावा देने, व्यापार में उदारीकरण लाने और सुविधा को बढ़ाने तथा अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा व कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए रूस के साथ काम करने हेतु तैयार है।[xxvi] बैठक का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सहयोग था और ऐसा इसलिए स्पष्ट था क्योंकि "सहयोग" शब्द का इस्तेमाल 130 बार किया गया।[xxvii]
रूस अपने विदेशी व्यापार के प्रबंधन में अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन संबंधी समस्या का सामना कर रहा है। उन्हें सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशंस (स्विफ्ट) से अलग कर दिया गया है और सीमा पार ट्रॉजेक्शन चैनलों की संख्या में भारी कमी आई है।[xxviii]
दिसंबर 2023 में रूस का एक तिहाई विदेशी व्यापार नियमित रूप से युआन में किया जाता था। रूस में युआन-आधारित लोन तीन गुना से अधिक हो गया है। 2023 में मॉस्को एक्सचेंज पर व्यापार में युआन का हिस्सा 42 प्रतिशत था।[xxix] चीन अक्सर रूस की मदद के लिए आगे आता है, जैसे ही यूरोपीय संघ ने रूस से तेल आयात करना बंद कर दिया, चीन आगे आया। मार्च 2024 में, चीन ने प्रति दिन 1.82 बैरल (बीपीडी) आयात किया।[xxx] चीन को पाइपलाइनों के माध्यम से भी तेल मिलता है। इसलिए, पश्चिमी प्रतिबंध रूसी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने में विफल रहे हैं। चीन अपनी अर्थव्यवस्था पर पश्चिमी प्रतिबंधों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में रूस की मदद करना जारी रखे हुए है।
निष्कर्ष
रूस-यूक्रेन युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बड़ा यूरोपीय युद्ध बन गया है। चीन ने न तो युद्ध की निंदा की है और न ही उसने रूस को अपना आर्थिक समर्थन देना बंद किया है। चीन हर संभव तरीके से रूस की युद्ध में मदद करता रहा है। अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और उसके बाद लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से चीन रूस से अपने संबंध बढ़ाने के लिए प्रेरित हुआ है। दूसरी ओर, पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस के पास चीन के साथ सहयोग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह ध्यान देना जरुरी है कि, यूक्रेन युद्ध ने चीन-रूस संबंधों को और मजबूत किया है। विगत तीन दशक चीन-रूस संबंधों के लिए फलदायी रहे हैं और "कई बाधाओं और समस्या के बीच भी मजबूत हुए हैं।"
*****
*डॉ. टेशू सिंह, शोधकर्ता, भारतीय वैश्विक परिषद, नई दिल्ली।
अस्वीकरण : यहां व्यक्त किए गए विचार निजी हैं।
डिस्क्लेमर: इस अनुवादित लेख में यदि किसी प्रकार की त्रुटी पाई जाती है तो पाठक अंग्रेजी में लिखे मूल लेख को ही मान्य माने ।
अंत टिप्पण
[i] Joseph Torigian, Xi Jinping’s Russian Lessons, 24 June 2024, Foreign Affairs, https://www.foreignaffairs.com/china/xi-jinping-russia-lessons- putin?utm_medium=promo_email&utm_source=fa_edit&utm_campaign=special_send_xi_russia_from_lessons_prospects&utm_term=ESPAZ004U4&utm_content=20240624 (Accessed on June 25, 2024).
[ii] Joseph Torigian, Xi Jinping’s Russian Lessons, 24 June 2024, Foreign Affairs, https://www.foreignaffairs.com/china/xi-jinping-russia-lessons- putin?utm_medium=promo_email&utm_source=fa_edit&utm_campaign=special_send_xi_russia_from_lessons_prospects&utm_term=ESPAZ004U4&utm_content=20240624 (Accessed on June 25, 2024).
[iii] Akriti Anand, Russia’s Vladimir Putin meets ’old friend’ Xi Jinping of China. What happened next? Deals, concert and tea ceremony, Mint, 16 May 2024, https://www.livemint.com/news/world/russia-vladimir-putin-meets-old-friend-xi-jinping-of-china-what-happened-next-deals-concert-and-tea-party-11715870719109.html(Accessed on June 07, 2024).
[iv] Fan Anqi and Cui Fandi, Xi meets Russia's Putin in Astana, urging conservation of unique value in bilateral cooperation, People's Daily, July 04, 2024, http://en.people.cn/n3/2024/0704/c90000-20189317.html
(Accessed on July 05, 2024).
[v] Russia and China open cross years of culture, May 16, 2024, http://en.kremlin.ru/events/president/news/74052 (Accessed on June 05, 2024).
[vi] Russia and China open cross years of culture, May 16, 2024, http://en.kremlin.ru/events/president/news/74052 (Accessed on June 05, 2024).
[vii] Chinese Foreign Ministry briefs media on Putin's state visit to China, CGTN, May 17, 2024, https://news.cgtn.com/news/2024-05-17/Chinese-Foreign-Ministry-briefs-media-on-Putin-s-state-visit-to-China-1tG8uExrAvS/p.html (Accessed on June 05, 2024).
[viii] Chinese Foreign Ministry briefs media on Putin's state visit to China, CGTN, May 17, 2024, https://news.cgtn.com/news/2024-05-17/Chinese-Foreign-Ministry-briefs-media-on-Putin-s-state-visit-to-China-1tG8uExrAvS/p.html (Accessed on June 05, 2024).
[ix] China’s Position on Political Solution to the Ukrainian Crisis, https://www.fmprc.gov.cn/zyxw/202302/t20230224_11030707.shtml
(Accessed June 12, 2024).
[x] China’s Position on Political Solution to the Ukrainian Crisis, https://www.fmprc.gov.cn/zyxw/202302/t20230224_11030707.shtml
(Accessed June 12, 2024).
[xi] China’s Position on Political Solution to the Ukrainian Crisis, https://www.fmprc.gov.cn/zyxw/202302/t20230224_11030707.shtml
(Accessed June 12, 2024).
[xii] China conducts third round of shuttle diplomacy on Ukraine crisis, CGTN, May 10, 2024, https://news.cgtn.com/news/2024-05-10/China-conducts-third-round-of-shuttle-diplomacy-on-Ukraine-crisis-1tuyDJezgxq/p.html (Accessed June 13, 2024).
[xiii] China conducts third round of shuttle diplomacy on Ukraine crisis, CGTN, May 10, 2024, https://news.cgtn.com/news/2024-05-10/China-conducts-third-round-of-shuttle-diplomacy-on-Ukraine-crisis-1tuyDJezgxq/p.html (Accessed June 13, 2024).
[xiv] Laurie Chen and Liz Lee, Exclusive: China pushes rival Ukraine peace plan before Swiss summit, diplomats say, Reuters, June 14, 2024
https://www.reuters.com/world/china-pushes-rival-ukraine-peace-plan-before-swiss-summit-diplomats-say-2024-06-13/ (Accessed June 17, 2024).
[xv] Laurie Chen and Liz Lee, Exclusive: China pushes rival Ukraine peace plan before Swiss summit, diplomats say, Reuters, June 14, 2024
https://www.reuters.com/world/china-pushes-rival-ukraine-peace-plan-before-swiss-summit-diplomats-say-2024-06-13/ (Accessed June 17, 2024).
[xvi] Steve Holland and Susan Heavey, US says China is boosting Russia's war machine in Ukraine, Reuters, April 15, 2024, https://www.reuters.com/world/us-says-china-is-boosting-russias-war-machine-ukraine-2024-04-12/
(Accessed June 18, 2024).
[xvii] Steve Holland and Susan Heavey, US says China is boosting Russia's war machine in Ukraine, Reuters, April 15, 2024, https://www.reuters.com/world/us-says-china-is-boosting-russias-war-machine-ukraine-2024-04-12/
(Accessed June 18, 2024).
[xviii] Steve Holland and Susan Heavey, US says China is boosting Russia's war machine in Ukraine, Reuters, April 15, 2024, https://www.reuters.com/world/us-says-china-is-boosting-russias-war-machine-ukraine-2024-04-12/
(Accessed June 18, 2024).
[xix] Steve Holland and Susan Heavey, US says China is boosting Russia's war machine in Ukraine, Reuters, April 15, 2024, https://www.reuters.com/world/us-says-china-is-boosting-russias-war-machine-ukraine-2024-04-12/
(Accessed June 18, 2024).
[xx] Amy Hawkins, Putin and Xi announce plans to strengthen military ties in Beijing, The Guardian, May 16, 2024, https://www.theguardian.com/world/article/2024/may/16/vladimir-putin-xi-jinping-announce-plans-strengthen-military-ties-beijing (Accessed June 21, 2024).
[xxi] Amy Hawkins, Putin and Xi announce plans to strengthen military ties in Beijing, The Guardian, May 16, 2024, https://www.theguardian.com/world/article/2024/may/16/vladimir-putin-xi-jinping-announce-plans-strengthen-military-ties-beijing (Accessed June 21, 2024).
[xxii] Bonny Lin, The China-Russia Axis Takes Shape, Foreign Policy, September 11, 2023,
https://foreignpolicy.com/2023/09/11/china-russia-alliance-cooperation-brics-sco-economy-military-war-ukraine-putin-xi/ (Accessed June 18, 2024).
[xxiii] Bonny Lin, The China-Russia Axis Takes Shape, Foreign Policy, September 11, 2023,
https://foreignpolicy.com/2023/09/11/china-russia-alliance-cooperation-brics-sco-economy-military-war-ukraine-putin-xi/ (Accessed June 18, 2024).
[xxiv]Growing China-Russia alliance casts shadow over India's defence challenges, the Economist Times, May 17, 2024,https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/growing-china-russia-alliance-casts-shadow-over-indiasdefencechallenges/articleshow/110214673.cms?utm_source=contentofinterest&utm_medium=text&utm_campaign=cppst (Accessed June 19, 2024).
[xxv] Growing China-Russia alliance casts shadow over India's defence challenges, the Economist Times, May 17, 2024,https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/growing-china-russia-alliance-casts-shadow-over-indiasdefencechallenges/articleshow/110214673.cms?utm_source=contentofinterest&utm_medium=text&utm_campaign=cppst (Accessed June 19, 2024).
[xxvi] Amy Hawkins, Putin and Xi announce plans to strengthen military ties in Beijing, 16 May 2024, The Guardian, https://www.theguardian.com/world/article/2024/may/16/vladimir-putin-xi-jinping-announce-plans-strengthen-military-ties-beijing (Accessed June 21, 2024).
[xxvii] Amy Hawkins, Putin and Xi announce plans to strengthen military ties in Beijing, 16 May 2024, The Guardian, https://www.theguardian.com/world/article/2024/may/16/vladimir-putin-xi-jinping-announce-plans-strengthen-military-ties-beijing (Accessed June 21, 2024).
[xxviii] Alexandra Prokopenko, The Risks of Russia’s Growing Dependence on the Yuan, February 02, 2023, Carnegie, https://carnegieendowment.org/russia-eurasia/politika/2023/01/the-risks-of-russias-growing-dependence-on-the-yuan?lang=en (June 19, 2024)
[xxix] Alexandra Prokopenko, The Risks of Russia’s Growing Dependence on the Yuan, February 02, 2023, Carnegie, https://carnegieendowment.org/russia-eurasia/politika/2023/01/the-risks-of-russias-growing-dependence-on-the-yuan?lang=en (June 19, 2024)
[xxx] Alexandra Prokopenko, The Risks of Russia’s Growing Dependence on the Yuan, February 02, 2023, Carnegie, https://carnegieendowment.org/russia-eurasia/politika/2023/01/the-risks-of-russias-growing-dependence-on-the-yuan?lang=en (June 19, 2024)