अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद के इतिहास पर हुए सांयोगिक चिंतनों पर आज सप्रू हाउस, नई दिल्ली में गोल मेज सम्मेलन हुआ। प्रोफेसर मनोरंजन मोहंती, चीनी अध्ययन संस्थान, प्रोफेसर पेटरिका ओबरॉय, चीनी अध्ययन संस्थान, तथा प्रोफेसर एस.डी. मुन्नी, सेवामुक्त प्रोफेसर, जेएनयू ने इस चर्चा में भाग लिया। वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् के आरंभ एवं उसके विकास तथा उसकी विदेश नीति लिखे जाने में सहयोग और दशकों से देश में अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर अपनी राय देने वाले निकाय पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् के अग्रणी प्रशासकों और विद्वानों के योगदान को याद किया।
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और विश्व मामलों पर देश के राष्ट्रीय स्तरीय प्रमुख प्रबुद्ध मंडल के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् के इतिहास को रिकॉर्ड करने के उद्देश्य से प्रस्तावित श्रृंखला में यह पहली बातचीत है।
****