अपने अकादमिक आउटरीच प्रयासों के एक हिस्से के रूप में, भारतीय वैश्विक परिषद, शिक्षाविदों, विद्वानों और विदेश नीति के विशेषज्ञों से सप्रू हाउस आलेख (एसएचपी) (10,000-12,000 शब्द) तैयार करवाता है। इसका उद्देश्य भारतीय वैश्विक परिषद अनुसंधान नेटवर्क और शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार करने के साथ-साथ उन व्यक्तियों/संस्थानों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, भारत की विदेश नीति और क्षेत्र अध्ययन से संबंधित अनुसंधान करने के इच्छुक हैं, जिनका भारत के हितों पर प्रभाव पड़ता है। सप्रू हाउस आलेखों के लिए अधिकतम अनुदान 40,000 रुपये है।
प्रस्तुत पांडुलिपि प्रकाशन हेतु स्वीकृत होने पर एसएचपी अनुदान जारी किया जाएगा। प्रकाशन से पहले प्रस्तुत पांडुलिपि की समीक्षा की जाएगी। भारतीय वैश्विक परिषद द्वारा इच्छुक लेखकों को कोई अन्य वित्तीय, संभार-तंत्रीय या सचिवीय सहायता प्रदान नहीं की जाएगी।
एसएचपी अनुदान आवेदनों पर केवल निम्नलिखित क्षेत्रों के लिए विचार किया जाएगा:
पात्रता
आवेदक/आवेदकों को होना चाहिए
निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव (संलग्न) सीलबंद लिफाफे में (ई-मेल द्वारा नहीं) जिसमें स्पष्ट रूप से "विषय" और बाएं कोने पर "एसएचपी अनुदान" लिखा हो, निम्नलिखित पते पर भेजे जा सकते हैं:
निदेशक (अनुसंधान)
भारतीय वैश्विक परिषद
सप्रू हाउस, बाराखंभा रोड
नई दिल्ली- 110001