सदस्यता
पुस्तकालय की परामर्श सदस्यता सांसदों, विधायकों, शिक्षाविदों, राजनयिकों, इतिहासकारों, वरिष्ठ सिविल सेवकों, पत्रकारों, छात्रों, विषय विशेषज्ञों और शिष्ट समाज के अन्य सदस्यों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी खुली है। सदस्य के तौर पर नामांकन के लिए उपयोगकर्ता द्वारा विधिवत भरा गया आवेदन पत्र के साथ मान्य पहचान पत्र और आवासीय पता प्रमाण जमा करना आवश्यक है।
- शोध विद्वानों और प्रशासनिक कर्मचारियों समेत आईसीडब्ल्यूए स्टाफ के सभी सदस्य पुस्तकालय का सदस्य बनने के अधिकारी हैं। हालांकि, अस्थायी या संविदा कर्मचारी (दैनिक वेतन के कर्मचारियों समेत) भी केवल महानिदेशक/उप महानिदेशक/संयुक्त सचिव की अनुमति से सदस्य बन सकते हैं।
- पुस्तकालय की सदस्यता की वैधता अवधि नामांकन की तारीख से एक वर्ष के लिए होगी।
- शोधकर्ता/छात्र - अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, सामाजिक विज्ञान या मानविकी के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे केवल अनुप्रमाणित पोस्ट ग्रेजुएट/एम.फिल/पीएच.डी./रिसर्च स्कॉलर्स पुस्तकालय की सदस्यता के लिए आवेदन करने के पात्र हैं और उन्हें किसी भी सदस्यता शुल्क से छूट दी जाएगी। उन्हें महाविद्यालय के डीन/विभागाध्यक्ष/अनुसंधान पर्यवेक्षक/प्राचार्य से सिफारिश पत्र जमा करना होगा और इसके साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जारी की गई छात्र पहचान पत्र और आवासीय पता प्रमाण भी जमा करना होगा। हालाँकि, अगर एम.फिल/पीएच.डी/पोस्ट डॉक्टोरल कोर्स के छात्र जेआरएफ या एसआरएफ हैं या यूजीसी या अन्य अनुसंधान संस्थानों से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं, तो उनसे प्रतिवर्ष 500.00 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।
- बाहरी सदस्य भी पुस्तकालय की परामर्श सदस्यता लेने के साथ-साथ उधार सदस्यता प्राप्त करने के भी पात्र हैं।
- सभी सदस्य, जो आईसीडब्ल्यूए पुस्तकालय से पुस्तकें उधार लेने की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें 2800/- रुपए जमा करना होगा (प्रतिभूति के रूप में, जो सदस्यता वापस लेने के समय, कोई ब्याज दिए बिना, और पुस्तकें/दस्तावेज देर से वापस करने/ वापस ना करने और/या पुस्तकालय संसाधनों को नष्ट करने के लिए देय राशि, यदि कोई हो, काटने के बाद वापस किया जाएगा)।
- केवल पुस्तकालय के सदस्यों को हीं पुस्तकालय का उपयोग करने की अनुमति है। सदस्यों को पुस्तकालय आने पर अपना पुस्तकालय सदस्यता पहचान पत्र साथ लाना होगा।
- महानिदेशक/संयुक्त सचिव/पुस्तकालयाध्यक्ष के विवेक पर अन्य संस्थानों के आगंतुकों, अनुसंधान विद्वानों और अन्य संस्थानों के सदस्यों को पढ़ने और संदर्भ सेवाएं दी जा सकती हैं। ऐसे उपयोगकर्ताओं को पुस्तकालय संसाधनों का उपयोग करने के लिए लिखित अनुमति लेनी होगी।
- पुस्तकालय के जो सदस्य आईसीडब्ल्यूए के कर्मचारी हैं, वे अपनी सदस्यता त्यागने या त्यागपत्र, सेवानिवृत्ति, स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति, विदेशी में नियुक्ति आदि के कारण संस्था छोड़कर जाने से पहले पुस्तकालयाध्यक्ष से “अदेयता प्रमाणपत्र” प्राप्त करेंगे।
- प्रशासन और लेखा प्रभाग यह सुनिश्चित करेगा कि आईसीडब्ल्यूए के कर्मचारी देय राशि का भुगतान किए बिना इस्तीफा, स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति, सेवानिवृत्ति आदि के कारण संस्था छोड़कर जाने से पहले पुस्तकालय से “अदेयता प्रमाणपत्र” जमा करें।
- नियम(यों) का कोई भी उल्लंघन करने पर पुस्तकालय की सदस्यता रद्द/स्थगित कर दी जाएगी।
श्रेणी वार सदस्यता शुल्क संरचना
क्रमांक
|
श्रेणी
|
सदस्यता शुल्क
|
मान्यता अवधि
|
1.
|
पुस्तकालय परामर्श सदस्यता (छात्रों के अलावा अन्य आम जनता के लिए)
|
रु.500.00
|
एक साल
|
2.
|
पुस्तकालय उधार सदस्यता (छात्रों के अलावा अन्य आम जनता के लिए, उधार सुविधाओं के साथ परामर्श)
|
रु.500.00 + रु.2800.00 प्रतिभूति के लिए (वापस किया जाएगा)
|
एक साल
|
3.
|
पुस्तकालय परामर्श सदस्यता (छात्रों के लिए)
|
निःशुल्क*
- XII, छात्र
- पूर्वस्नातक
- स्नातक
- स्नातकोत्तर
- *एम.फिल और डॉक्टोरल और पोस्ट डॉक्टोरल पाठ्यक्रम का अध्ययन करने वाले छात्रों से रु. 500.00 लिया जाएगा, अगर वे जेआरएफ या एसआरएफ हैं या यूजीसी या अन्य अनुसन्धान संस्थानों से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं
|
एक साल
|
4.
|
पुस्तकालय उधार सदस्यता (छात्रों के लिए)
|
निःशुल्क*+ रु.2800.00 प्रतिभूति के लिए (वापस किया जाएगा) (केवल एम.फिल, डॉक्टोरल और पोस्ट डॉक्टोरल पाठ्यक्रम का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए)
*रु.500.00 + रु.2800.00 प्रतिभूति के लिए (वापस किया जाएगा) अगर वे जेआरएफ या एसआरएफ हैं या यूजीसी या अन्य अनुसन्धान संस्थानों से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं
|
एक साल
|
5.
|
रेफरल सदस्यता (जानकारी चाहने वाले और अल्प अवधि, अर्थात 2-3 सप्ताह के लिए पुस्तकालय संसाधनों से परामर्श चाहने वाले उपयोगकर्ताओं/विद्वानों के लिए, जो नवीकरणीय है)
|
केवल परामर्श- निःशुल्क
|
अल्प अवधि
|
6.
|
आईसीडब्ल्यूए शोध संकाय – उधार सुविधाओं के साथ पुस्तकालय परामर्श
|
निःशुल्क
|
एक साल
|
7.
|
आईसीडब्ल्यूए के कर्मचारी और आईसीडब्ल्यूए के वरिष्ठ अधिकारी - उधार सुविधाओं के साथ पुस्तकालय परामर्श
|
निःशुल्क
|
एक साल
|
8.
|
ए.आई.डी सदस्य और विदेश मंत्रालय के अधिकारी
|
केवल परामर्श- निःशुल्क
उधार सुविधाओं के साथ पुस्तकालय परामर्श - रु.2800.00 प्रतिभूति के लिए (वापस किया जाएगा)
|
एक साल
|
9.
|
वरिष्ठ नागरिक, वरिष्ठ शिक्षाविद, सेवानिवृत्त नौकरशाह, सांसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्य आदि।
|
केवल परामर्श- निःशुल्क
रु.2800.00 प्रतिभूति के लिए (वापस किया जाएगा) (उधार सुविधाओं के साथ पुस्तकालय परामर्श )
|
एक साल
|