राजदूत विजय ठाकुर सिंह
महानिदेशक, भारतीय वैश्विक परिषद
राजदूत विजय ठाकुर सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की शिक्षाली है। वह 1985 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुईं।
उनकी पहली पोस्टिंग मैड्रिड, स्पेन में स्थित भारतीय दूतावास में थी, जहां वह बाद में 2006 में मिशन की उप प्रमुख बन गईं। उन्होंने 1989 से 1999 तक विदेश मंत्रालय में कार्य किया, और अफगानिस्तान व पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों की जिम्मेदारी संभाली। वह 2003 से 2005 तक काबुल में भारतीय दूतावास में काउंसलर के रूप में तैनात रहीं।
वह विशेष रूप से आर्थिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर बहुपक्षीय अनुभव रखती हैं। वह 2000 से 2003 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर रहीं।
वह अगस्त 2007 से अगस्त 2012 तक भारत के राष्ट्रपति की संयुक्त सचिव रहीं और 2012 से 2013 तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है।
वह 2013 से 2016 तक सिंगापुर में भारत की उच्चायुक्त और 2016 से 2018 तक आयरलैंड में भारत की राजदूत रही हैं।
2018 से दो वर्ष के लिए, वह विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) थीं और सितंबर 2020 में सेवानिवृत्त हुईं।
*****