सारांश: भारत के लिए अरुणाचल प्रदेश का भू– रणनीतिक और भू– राजनीतिक महत्व बहुत अधिक है। यह लेख भारत के विकास एवं सुरक्षा तंत्र में अरुणाचल प्रदेश को समझने और उसके संदर्भ को समझने का प्रयास करता है।
परिचय
अरुणाचल प्रदेश भारत का रणनीतिक केंद्र बिंदु है। इसकी सीमा चीन, म्यांमार और भूटान से लगती है और इसने भारत की विदेश नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। हालाँकि, अरुणाचल प्रदेश से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों ने हमेशा ही भारत और चीन के बीच टकराव की स्थिति पैदा की है।
अरुणाचल प्रदेश पर दावा करने का चीन का रणनीतिक कदम
चीन अक्सर अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर अपना दावा करता रहा है। आधिकारिक चीनी मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश को “जंगनान” या “दक्षिण तिब्बत” के रूप में दिखाया गया है। शुरुआत में, 2017 में, चीन के मानचित्र में छह स्थानों को शामिल किया गया, 2021 में इनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई, 2023 में 11 और स्थानों को जोड़ा गया और हाल ही में 2024 में, चीन के मानचित्र में 30 और स्थानों को जोड़ दिया गया।[i]

(चीन द्वारा दिए गए शहरों के नाम के साथ अरुणाचल प्रदेश का मानचित्र)
स्रोत: यूरेशिया रिव्यू[ii]
वर्ष 2009 से, चीन ने भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश के लोगों के लिए “स्टेपल्ड वीज़ा नीति” जारी की है और आज भी ऐसा करना जारी है ताकि अरुणाचल प्रदेश के भारतीय नागरिकों एवं शेष भारत के नागरिकों के बीच अंतर किया जा सके; भारत के लिए चीन का यह व्यवहार अप्रत्याशित है। इस नीति के कारण अक्सर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए चीन जाने वाले इस क्षेत्र के एथलीटों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए, उनमें से कई प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाते हैं।[iii]
चीन अरुणाचल प्रदेश से सटे सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कर रहा है। नवंबर 2020 में, उपग्रह से ली गई तस्वीरों में अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में त्सारी चू नदी के तट के पास लगभग 4.5 किमी क्षेत्र में 101 घरों वाला नवनिर्मित चीनी गांव साफ– साफ दिखाई दे रहा है। [iv] इसके अलावा, 2021 में उपग्रह से ली गई तस्वीर में बनाई गई 60 और इमारतें दिख रही थीं जो क्षेत्र के शि योमी जिले में 6 किमी भीतर बनाईं गईं थीं।[v] सीमा क्षेत्र में चीन द्वारा बनाए गए गांव 2005 के “भारत– चीन सीमा प्रश्न के समाधान हेतु राजनीतिक मापदंडों एवं मार्गदर्शक सिद्धांतों पर भारत की सरकार और चीन की सरकार के बीच समझौते” का उल्लंघन करते हैं। समझौते के अनुच्छेद VII में कहा गया है: “सीमा विवाद के समाधान हेतु दोनों पक्षों को सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले अपने नागरिकों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।”[vi]

(सीमा पर चीन के गांवों की बढ़ती संख्या: उपग्रह से ली गई तस्वीर)
स्रोत – इंडिया टुडे एनई. [vii]

(सीमा पर चीन के गांवों की बढ़ती संख्या: उपग्रह से ली गई तस्वीर)
स्रोत – टाइम्स ऑफ इंडिया। [viii]
चीन सीमा पर अपनी रणनीतिक उपस्थिति में लगातार विस्तार कर रहा है जैसे कि सीमा पर तैनात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के लिए बिजली आपूर्ति बढ़ाना, जो उसके सैन्य– नागरिक संलयन कार्यक्रम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिजली आपूर्ति में की जाने वाली यह वृद्धि सीधे– सीधे भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है क्योंकि स्थिर विद्युत आपूर्ति से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर निगरानी रखने, गतिशील होने और तेज़ी से तैनाती करने की पीएलए की क्षमता बेहतर हो जाती है। [ix]
चीन हमेशा से ही अरुणाचल प्रदेश में किसी भी भारतीय उच्चाधिकारी के दौरे पर आपत्ति जताता रहा है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच, सबसे हाल में, 2024 में तकरार हुई थी जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तवांग में सेला सुरंग का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा था, “भारत के इस प्रकार के कदम सीमा से जुड़े मुद्दों को केवल जटिल बनाने का काम करते हैं और दोनों देशों के बीच सीमा क्षेत्रों में स्थिति को खराब करते हैं।”[x] इसके बाद, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जवाब दिया था कि “भारतीय नेता समय– समय पर अरुणाचल प्रदेश का दौरा करते हैं, जैसे वे भारत के अन्य राज्यों का दौरा करते हैं। ऐसे दौरों या भारत की विकास परियोजनाओं पर आपत्ति जताना उचित नहीं है।”[xi]
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय पहल और विकास परियोजनाएं
भारत सरकार ने, चीन द्वारा की गई कार्रवाईयों का जवाब दिया है। यह सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने के साथ– साथ क्षेत्रीय विकास को सुनिश्चित करने का एक तरीका है जो इस बात की पुष्टि करता है कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है और भविष्य में भी रहेगा। भारत ने कई पहल किए हैं, जैसे कि “अरुणाचल फ्रंटियर हाइवे,” जो वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ राज्य के 12 जिलों को जोड़ने वाली 1,637 किमी लंबा राजमार्ग है। यह राजमार्ग इस क्षेत्र में चीन के अतिक्रमण को रोकने के साथ– साथ सामाजिक आर्थिक विकास को बढावा देने के लिए उठाया गया एक कदम है, इस परियोजना की अनुमानित लागत 40,000 करोड़ रुपये है।[xii] भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक और प्रमुख परियोजना इस क्षेत्र में “12 जलविद्युत स्टेशनों” की स्थापना की योजना है, जिस पर 1 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा, इसके लिए वित्त मंत्री ने क्षेत्र में प्रत्येक जलविद्युत परियोजना व्यय को मंजूरी दे दी है।[xiii]
इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जैसे कि डोनी पोलो हवाई अड्डा, जो 640 करोड़ रु. से अधिक की लागत से बनने वाली पहली ग्रीनफील्ड परियोजना है।[xiv] प्रदेश में शुरू की गई एक अन्य प्रमुख विकास परियोजना “सेला सुरंग ” का उद्घाटन है जो विश्व की सबसे लंबी, 13,000 फीट से अधिक, दो– लेन वाली सुरंग है, यह सुरंग अरुणाचल प्रदेश में तवांग और असम में तेज़पुर को जोड़ती है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा 825 करोड़ रुपये की लागत से इसका सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है।[xv]
निष्कर्षतः, भारत को अरुणाचल प्रदेश में अपनी ऊर्जा और रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाना जारी रखना चाहिए, साथ ही चीन के हर एक कदम पर भी नज़र रखनी चाहिए। अरुणाचल प्रदेश में विकास परियोजनाओं को जारी रखना जरूरी है ताकि वे भारत के दूसरे राज्यों से सीधे जुड़ सकें, साथ ही राज्य की अनूठी चिंताओं और मुद्दों को भी ध्यान में रखते हुए इन चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
*****
*बेंगिया मेरो, भारतीय वैश्विक परिषद, नई दिल्ली में शोध प्रशिक्षु हैं।
अस्वीकरण : यहां व्यक्त किए गए विचार निजी हैं।
डिस्क्लेमर: इस अनुवादित लेख में यदि किसी प्रकार की त्रुटी पाई जाती है तो पाठक अंग्रेजी में लिखे मूल लेख को ही मान्य माने ।
अंत टिप्पण
[i] Tenzin Pema, China renames 30 Places In Indian-controlled Arunachal Pradesh, Eurasia Review, April 04, 2024, https://www.eurasiareview.com/03042024-china-renames-30-places-in-indian-controlled-arunachal-pradesh/
, accessed on January 21, 2025.
[ii] Tenzin Pema, China renames 30 places in India-controlled Arunachal Pradesh, Eurasia Review, April 04, 2024, https://www.eurasiareview.com/03042024-china-renames-30-places-in-indian-controlled-arunachal-pradesh/ , accessed on January 21, 2025.
[iii] Sounak Mukhopadhyay, Explained: China issuing ‘stapled visas’ to Arunachal Pradesh players may concern national security; here’s how, livemint, July 28, 2023, https://www-livemint-com.cdn.ampproject.org/v/s/www.livemint.com/news/india/explained-china-issuing-stapled-visas-to-arunachal-pradesh-players-may-concern-national-security-heres-how/amp-11690521087136.html?amp_gsa=1&_js_v=a9&usqp=mq331AQIUAKwASCAAgM%3D#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17383118053339&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com&am=&share=https%3A%2F%2Fwww.livemint.com%2Fnews%2Findia%2Fexplained-china-issuing-stapled-visas-to-arunachal-pradesh-players-may-concern-national-security-heres-how-11690521087136.html , accessed on January 22, 2025.
[iv] Vishnu Som, Exclusive: China Has Built Village In Arunachal, Show Satellite Images, NDTV, January 18, 2021, https://www.ndtv.com/india-news/china-has-built-village-in-arunachal-pradesh-show-satellite-images-exclusive-2354154, accessed on January 21, 2025.
[v] Second Chinese village along Arunachal border: Satellite images, The Times of India, November 19, 2021, https://timesofindia.indiatimes.com/india/second-chinese-village-alongarunachal-border-sat-images/amp_articleshow/87788526.cms, accessed on January 23, 2025.
[vi] Agreement between the Government of the Republic of India and the Government of the People's Republic of China on the Political Parameters and Guiding Principles for the Settlement of the India-China Boundary Question, MEA, April 11,2005, https://www.mea.gov.in/bilateral-documents.htm?dtl/6534/Agreement+between+the+Government+of+the+Republic+of+India+and+the+Government+of+the+Peoples+Republic+of+China+on+the+Political+Parameters+and+Guiding+Principles+for+the+Settlement+of+the+IndiaChina+Boundary+Question, accessed on February 1, 2025.
[vii] India Today NE, January 19, 2021. https://www.indiatodayne.in/arunachal-pradesh/story/china-has-built-village-arunachal-pradesh-reports-400732-2021-01-19, accessed on January 24, 2025
[viii] Times of India, November 19, 2021, https://timesofindia.indiatimes.com/india/second-chinese-village-along-arunachal-border-sat-images/articleshow/87788526.cms, accessed on January 24, 2025.
[ix] Fan Chen, PLA extends power supply to border outposts near disputed China-India frontier, South China Monitor Post, January 29, 2025, https://amp-scmp-com.cdn.ampproject.org/v/s/amp.scmp.com/news/china/military/article/3296615/pla-extends-power-supply-border-outposts-near-disputed-china-india-frontier?amp_gsa=1&_js_v=a9&usqp=mq331AQIUAKwASCAAgM%3D#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17385622484559&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com&am=&share=https%3A%2F%2Fwww.scmp.com%2Fnews%2Fchina%2Fmilitary%2Farticle%2F3296615%2Fpla-extends-power-supply-border-outposts-near-disputed-china-india-frontier, accessed on January 30, 2025.
[x] China lashes out at PM’s visit to Arunachal Pradesh, criticises Sela Tunnel and development projects, The Hindu, March 11, 2024, https://www.thehindu.com/news/national/china-lodgesdiplomatic-protest-over-pm-modis-visit-to-arunachal-pradesh/article67938502.ece/amp/, accessed on January 26, 2025
[xi] India rejects China’s comments on PM Modi’s visit to Arunachal Pradesh: ‘It will not change the
reality’, Hindustan Times, March 12, 2024, https://www-hindustantimes-com.cdn.ampproject.org/v/s/www.hindustantimes.com/india-news/india-rejects-chinas-comments-on-pm-modis-visit-to-arunachal-pradesh-101710220837704-amp.html?amp_gsa=1&_js_v=a9&usqp=mq331AQIUAKwASCAAgM%3D#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17388267412552&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com&share=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Findia-news%2Findia-rejects-chinas-comments-on-pm-modis-visit-to-arunachal-pradesh-101710220837704.html, accessed on January 26, 2025.
[xii] Centre Approves Rs 28,229 Crore For 1,637 Km Arunachal Frontier Highway Along LAC, NDTV, November 28, 2024, https://www-ndtv-com.cdn.ampproject.org/v/s/www.ndtv.com/india-news/centre-approves-rs-28-229-crore-for-1-637-km-arunachal-highway-along-lac-7121910/amp/1?amp_gsa=1&_js_v=a9&usqp=mq331AQIUAKwASCAAgM%3D#amp_ct=1738220101416&_tf=From%20%251%24s&aoh=17382194205998&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com&share=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Findia-news%2Fcentre-approves-rs-28-229-crore-for-1-637-km-arunachal-highway-along-lac-7121910, accessed on January 25, 2025.
[xiii] India races to build power plants in region claimed by China, The Economic Times, July 09, 2024, https://m-economictimes-com.cdn.ampproject.org/v/s/m.economictimes.com/industry/energy/power/india-races-to-build-power-plants-in-region-claimed-by-china-sources-say/amp_articleshow/111608764.cms?amp_gsa=1&_js_v=a9&usqp=mq331AQIUAKwASCAAgM%3D#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17382205701370&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com&=&share=https%3A%2F%2Fm.economictimes.com%2Findustry%2Fenergy%2Fpower%2Findia-races-to-build-power-plants-in-region-claimed-by-china-sources-say%2Farticleshow%2F111608764.cms, accessed on January 25, 2025.
[xiv] All-weather licence granted to Donyi Polo airport in Itanagar; night landing soon, The Hindu,
[xv] 5 Facts About Sela Tunnel, World’s Longest Bi-Lane Project In Arunachal, NDTV, March 09, 2024, https://www-ndtv-com.cdn.ampproject.org/v/s/www.ndtv.com/india-news/5-facts-about-the-worlds-longest-bi-lane-sela-tunnel-set-to-be-inaugurated-by-pm-modi-5204917/amp/1?amp_gsa=1&_js_v=a9&usqp=mq331AQIUAKwASCAAgM%3D#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17382215539208&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com&share=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Findia-news%2F5-facts-about-the-worlds-longest-bi-lane-sela-tunnel-set-to-be-inaugurated-by-pm-modi-5204917, accessed on January 26, 2025.